..................... Ali Abbas Zafar reveals Bharat screen time and it is Salman Khan's shortest Eid - Hindi Filmibeat

सलमान खान की सबसे छोटी ईद लेकर आएगी भारत, धमाकेदार ओपनिंग के साथ

अली अब्बास ज़फर की सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर भारत 5 जून को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है। प्रमोशन के दौरान, एक इंटरव्यू में अली अब्बास ज़फर ने फिल्म की लंबाई के बारे में बात की। अली अब्बास ज़फर ने बताया कि फिल्म केवल 2 घंटा 35 मिनट की कहानी है।

गौरतलब है कि ये हाल फिलहाल में सलमान खान की सबसे छोटी ईद रिलीज़ होगी। ट्यूबलाइट, रेस 3 सब इससे लंबे थे। जहां ट्यूबलाइट 2 घंटा 41 मिनट की फिल्म थी वहीं रेस 3, 2 घंटा 40 मिनट की फिल्म थी। ये फिल्म बजरंगी भाईजान और सुलतान से भी छोटी है।

ali-abbas-zafar-reveals-bharat-screen-time-and-it-is-salman-khan-s-shortest-eid

चूंकि फिल्म 70 साल की कहानी है, माना जा रहा था कि फिल्म 3 घंटे की हो सकती है। गपशप गली में खबर थी कि सलमान खान और अली अब्बास ज़फर के बीच फिल्म की लंबाई को लेकर मतभेद है। लेकिन अब शायद अली अब्बास ज़फर ने सलमान खान की ही बात मान ली है।

दरअसल, सलमान खान ने पिछली दो ईद से अपने दर्शकों को निराश ही किया है। ऐसे में वो नहीं चाहते कि इस बार कोई भी गलती हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X