Khaali peeli- ओटीटी पर रिलीज होगी खाली पीली? अली अब्बास जफर ने बता डाली सच्चाई!
जब से देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी का प्रकोप आया है लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बता दें कि इसका असर देश के अलग अलग व्यापार समेत बॉलीवुड में भी पड़ा है। गौरतलब है कि फिल्मों की रिलीजें रुकी थीं और इस समय तो नौबत यहां तक है कि फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। कुछ समय पहले गुलाबो सिताबो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना जैसे कलाकार नजर आए थे।
लेकिन ईशान खट्टर और अनन्या पांडे कि फिल्म खाली पीली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और पता चला है कि ये फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस बात फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने रिएक्ट किया है।

अली अब्बास जफर का कहना है कि फिल्म का शूट अभी पूरी नहीं हुई है। वो इस बात पर मुंबई मिरर से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि फिल्म का अधिकत्तर हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है।
लेकिन इसका बाकी हिस्सा शूट के लिए पेंडिंग पड़ा है। जैसे ही ये फिल्म पूरी होती है हम थिएटर्स खुलने का इंतजार करेंगें और देखते हैं कि थिएटर्स आखिर कब तक खुलते हैं।
ईशान खट्टर और अनन्या की ये फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं और इसको लेकर फैंस इंतजार रह रहे हैं। ईशान खट्टर आखिरी बार फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे और इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











