अली अब्बास जफर ने VIRAL किया..टाइगर जिंदा है का ये ‘बिहाइंड द सीन’ VIDEO
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाईगर जिंदा है लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। कैटरीना कैफ इन दिनों ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त है तो वहीं सलमान खान रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है।
अब धीरे धीरे जब टाईगर का खुमार लोगों के दिल से उतर रहा है जब फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जो कि सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है।
अली ने फिल्म का एक बिहाइंड द सीन का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक बड़ा सा टैंकर सलमान खान जानबूझकर पानी के टैंक में ले जाकर घुसा देते है।
उसको दूर से किसी ने शूट किया था। वो सीन अली ने सबके साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि सलमान खान को इन दिनों काफी सेक्योरिटी में रखा जा रहा है क्योंकि उनको जान से मारने की धमकी मिली हुई है।


Click it and Unblock the Notifications