#Details: सलमान के साथ तीसरी 300 करोड़ी फिल्म...2018 में फाइनल!
सलमान खान की अगली फिल्म हाल ही में पक्की की गई है और अब फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने फिल्म के बारे में बात की है। ये एक कोरियन फिल्म का रीमेक होगी।
सलमान खान के साथ अगर किसी की लाइफ बन जाए तो बस फिर निकल ही पड़ती है। अली अब्बास ज़फर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान के साथ काम करने के बाद उनकी निकल पड़ी है।
सुलतान के 300 करोड़ के साथ अली अब्बास ज़फर यशराज फिल्म्स के साथ ही सलमान खान के भी फेवरिट हो चुके हैं। यही कारण है कि टाईगर ज़िंदा है के बाद अली ने अपनी और सलमान की अगली फिल्म पर बात की।

ये फिल्म सलमान खान के जीजाजी अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे और ये ब्लॉकबस्टर कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक होगी। अली ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी कुछ भी डीटेल्स देना काफी जल्दबाज़ी होगी।
[सलमान की नो एंट्री रीमेक पर Reaction: "ऐसी फिल्म की क्या ज़रूरत"!]
फिलहाल तो मैं अगले महीने से एक था टाईगर के सीक्वल टाईगर ज़िंदा है की शूटिंग शुरू करने वाला हूं। इसके बाद ही इस फिल्म पर काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2018 में सलमान की दूसरी फिल्म होगी। और इसकी रिलीज़ डेट के लिए अक्षय कुमार को त्याग करना पड़ा सकता है।
[#MustRead: इस फिल्म के लिए सलमान को अपनी #ReleaseDate दे देंगे अक्षय?]
फिल्म को भारत की कहानी में ढाला जाएगा और इसकी पृष्ठभूमि होगी भारत - पाकिस्तान विभाजन। गौरतलब है कि सलमान के नाम के साथ 10 सीक्वल जुड़ चुके हैं, कुछ बन रहे हैं, कुछ प्लान में हैं और कुछ अफवाहें -


Click it and Unblock the Notifications











