''सलमान खान की भारत में कैटरीना कैफ का आना बेस्ट है, इससे फायदा ही होगा''
अली अब्बास जफर ने प्रियंका चोपड़ा ने भारत छोड़ने पर बयान दिया कि वह मेरी बेहद अच्छी दोस्त हैं। मैं उनसे नाराज़ नहीं हो सकता। उन्होंने जो कारण बताया, मैं सहमत था। कैटरीना कैफ का फिल्म से जुड़ना भी हमारे हक में ही है। इससे फिल्म को फायदा ही होगा। जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। कैटरीना कैफ का भारत में आना बेस्ट है।
अली अब्बास जफर ने कहा, यह अजीब है.. लेकिन जब हम टाईगर जिंदा है की शूटिंग खत्म कर रहे थे, तो कैटरीना ने मुझे कहा था कि मैं तुम्हारी अगली फिल्म में होना मिस करूंगी। तब तक प्रियंका चोपड़ा लगभग फाइनल हो चुकी थीं। लेकिन कैट ने मुझे हंसते हुए कहा था मैं किसी ना किसी तरह भारत का हिस्सा जरूर बनूंगी। और अब देखिए, वह फिल्म की हीरोईन हैं। हो सकता है यह भाग्य का खेल हो।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के निर्णय पर अली ने कहा, प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैं उनसे नाराज़ नहीं हो सकता। वहीं प्रियंका के पास फिल्म छोड़ने की एक खास वजह थी और मैं उन्हें इंकार नहीं कर सकता था। एक्टिंग और डाइरेक्शन हमारा प्रोफेशन है। लेकिन किसी की पर्सनल लाइफ को भी अहमियत देना महत्वपूर्ण है। हम असंवेदनशील नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications