KUCH BHI: 'सुल्तान' का उड़ा मजाक.. निर्देशक ने दी अजीबोगरीब सफाई.. FAIL!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ.. और रिलीज होते ही कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद नहीं थी। फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, जब सुल्तान की पहली झलक देखने को मिले। लेकिन अफसोस सुल्तान के इस पोस्टर ने फैंस की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिर क्या था, सुल्तान पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

सुल्तान के पोस्ट का काफी मजाक उड़ाया गया। सलमान फैंस के लिए सुल्तान का यह पहला पोस्टर किसी शॉक से कम नहीं। पोस्टर में फोटोशॉप का इतना ज्यादा इस्तेमाल किया गया था कि कोई फैन भी इससे बेहतर बना ले। पोस्टर में सलमान खान धूल से लिपटे थे, लेकिन उनकी गर्दन गायब सी लग रही थी।

ALERT: 'सुल्तान' का धमाका.. रिलीज से पहले ही बनाए धमाकेदार रिकॉर्ड!

जहां सलमान फैंस इस पोस्टर पर अपनी निराशा जता रहे थे, वहीं शाहरूख फैंस खुश हो गए क्योंकि रईस के पोस्टर ने आते ही तलहका मचा दिया था। खैर, आखिरकार फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर इस बारे में सफाई दी और कहा कि पोस्टर में कोई फोटोशॉप का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

अली अब्बास जफर ने कहा- कुश्ती में कई तरह के दांव होते हैं, और पोस्टर में उसी तरह कुश्ती का एक अलग movement कैप्चर करने की सोची गई है। हमने कोई फोटोशॉप नहीं किया है। टीजर में भी सलमान खान ऐसे ही दिख रहे हैं। हम्म्मम.. उम्मीद है निर्देशक की सफाई को फैंस सच मान लें।

यहां देखें फिल्म 'सुल्तान' से रिलीज अब तक की बेस्ट तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X