''मैंने सोचा था- यह फिल्म तभी बनेगी.. जब सलमान खान राजी हो जाएंगे..''
'मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि मुझे सलमान सर के साथ काम करने का मौका मिला..' यह कहना है आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर का। उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की बात पर खुशी जताई है।
अली अब्बास जफर ने कहा है कि, फिल्म बनाने के लिए सबसे दिलचस्प बात होती है कि जब आप कोई किरदार लिखते हैं तो आप visualize कर लेते हैं कि उस किरदार में कौन सा एक्टर फिट आएगा.. जब हमने सुल्तान की स्क्रिप्ट लिखी तो, मेरे और आदित्य चोपड़ा के दिमाग में साफ था कि यह फिल्म तभी बनेगी, यदि सलमान राजी हो जाएं..
#FAIL: सलमान खान के 'सुल्तान' ट्रेलर की 10 बातें.. जो करेगी निराश!
सुल्तान ट्रेलर लांच के दौरान अली अब्बास जफर ने कहा कि, जबसे मुश्किल बात यह होती है कि जब आप किसी सुपरस्टार के पास स्क्रिप्ट लेकर जाते हैं तो यह देखना होता है कि क्या आपका किरदार उनके स्टारडम को justify करता है!
निर्देशक ने बताया कि 20 मिनट तक स्क्रिप्ट सुनते ही सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हां कर दिया था। उन्होंने कहा कि सुल्तान रिलेशनशिप की कहानी है। स्पोर्ट्स इस कहानी की बैकड्रॉप है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


