30 सालों में सलमान खान का स्टारडम बढ़ता ही गया है, वह सुपरहीरो हैं- अली अब्बास जफर
अली अब्बास जफर इस ईद सलमान खान के साथ अपनी तीसरी फिल्म 'भारत' लेकर आ रहे हैं। जाहिर है फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सलमान खान के स्टारडम पर बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि 30 सालों में सलमान खान का स्टारडम बढ़ता ही गया है। इस फिल्म में सलमान के अलावा और किसी को नहीं सोचा जा सकता था।
भारत का ट्रेलर रिलीज होते ही सुपरहिट हो चुका है। दर्शकों को उम्मीद है कि एक बार फिर अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी कुछ धमाकेदार पेश करेंगे। वहीं, अली भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, इस फिल्म में कई शेड्स हैं, लोग पहली बार सलमान को इस अंदाज में देखेंगे।

इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है। जहां सलमान खान भारत का किरदार अदा कर रहे हैं, वहीं उनके साथ हैं कैटरीना कैफ, जिनके किरदार का नाम है कुमुद रैना। अली अब्बास जफर ने कहा कि फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री काफी जबरदस्त है।


Click it and Unblock the Notifications