अली अब्बास जफर एक मूवी में रणवीर, अर्जुन और वरुण को करना चाहते है कास्ट
निर्देशक अली अब्बास जफर इन दिनो टाइगर जिंदा है के प्रमोशन और इसके आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। आप तो जानते ही है कि ये सलमान खान और अली अब्बास जफर की एक था टाइगर की रिमेक है।
अली अब्बास जफर ने कहा कि वो एक कॉमेडी फिल्म वरुण धवन के साथ बनाना चाहते है। उन्होने साथ ही ये भी कहा कि अगर को ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है जिसमे वरुण धवन, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर साथ में आ सके तो मैं वो भी करना चाहता हूं।

अली अब्बास ने कही कि तीनो की कॉमिक टाइमिगं का कोई जवाब नही है। इन तीनो की कॉमेडी दर्शको को थिएटर तक लाने के लिए मजबूर कर देगी। अली ने कहा कि रणवीर और अर्जुन ने टाइगर जिंदा है को लेकर कहा था कि हमें भी ऐसी फिल्मों में काम दो।
तो मैने मजाक में कही कि तुम लोग थोड़े और फेमस हो जाओ। हालांकि इस बात पर मजाक करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि क्या बाबा हम दोनो को गुंडे के लिए इतनी गर्मी में दौड़ाया कोयले में भगाया है। हमे ऑस्ट्रिया जैसी ठंडी जगहों में शूटिंग करनी है।


Click it and Unblock the Notifications











