कंगना रनौत के साथ काम नहीं करना चाहते ये टॉप निर्देशक- कैटरीना के सामने किया खुलासा
Recommended Video

हाल ही में अली अब्बास जफर और कैटरीना कैफ ने एक शो में शिरकत ली। जहां अली अब्बास जफर से जब ये सवाल किया गया कि ऐसी एक कौन सी एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ वो कभी काम नहीं करना चाहेंगे.. तो अली ने तुरंत ही जवाब दिया- कंगना रनौत। हालांकि निर्देशक से जब इसका कारण पूछा गया तो कैटरीना तुरंत ही बचाव में आ गईं और दोनों अगले सवाल की ओर बढ़ गए।
बता दें, कंगना को अली अब्बास जफर ने अपनी फिल्म सुल्तान के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। कंगना किसी खान एक्टर के साथ काम करने के पक्ष में नहीं हैं। बहरहाल, अली अब्बास जफर के इस स्टेटमेंट पर कंगना क्या जवाब देती हैं.. देखना दिलचस्प होगा। माना जा सकता है कि यह एक नए विवाद की शुरुआत है।

यूं भी कंगना और कंट्रोवर्सी का रिश्ता कुछ नया नहीं है। जहां कंगना होती हैं.. वहां कंट्रोवर्सी होती है। चाहे ऋतिक रोशन हों, अध्ययन सुमन.. या किसी फिल्म की रिलीज। कंगना का नाम बॉलीवुड से संबंधित कई विवादों में फंस चुका है। जिससे कई निर्माता- निर्देशक अब उनके साथ काम करने से कतराते हैं। हालांकि कंगना ने अपने बल पर कई हिट फिल्में दी हैं.. चाहे वह क्वीन हो, तनु वेड्स मनु या मणिकर्णिका।


Click it and Unblock the Notifications