टाईगर सलमान ने लगाया हिसाब और पहुंच गए 1000 CRORE CLUB में!
सलमान खान को पता है कि कब, कहां, किससे और कितना जुड़ना है। यही वजह है कि उन्होंने रेमो डीसूज़ा की बाप बेटी वाली डांस फिल्म छोड़कर रेस 3 साइन कर ली। और अब सलमान खान अली अब्बास ज़फर के साथ बाप - बेटे की कहानी पर फिल्म करने जा रहे हैं।
अली अब्बास ज़फर को कहानियां कहना आता है, ये उन्होंने सुलतान और टाईगर ज़िंदा है से साबित कर दिया है। वहीं उन्होंने ये भी साबित किया कि सलमान का बेस्ट वही निकाल सकते हैं।

ये बात शायद सलमान को भी समझ आ गई। तभी बिना वक्त गंवाए वो अली के साथ अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। फिल्म का नाम होगा - भारत/भरत। फिल्म एक बाप और बेटे के रिश्ते पर बनी है।
सलमान और अली अब्बास ज़फर मिलकर दो ही फिल्मों में लगभग 700 करोड़ कमाएंगे। इसलिए तीन फिल्मों का सीधा हिसाब है 1000 करोड़ से ऊपर!
ये फिल्म, ओड टू माय फादर नाम की एक कोरियन फिल्म का रीमेक है। फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी और ईद पर तहलका मचाएगी।
यहां देखिए सलमान की कितनी फिल्में रीमेक थीं -


Click it and Unblock the Notifications











