..................... Ali Abbas Zafar comments on Salman Khan insulting Priyanka Chopra during Bharat promotions - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने प्रियंका की बेइज़्जती नहीं की, ये तो उनके मज़ाक का स्टाईल है - अली अब्बास ज़फर

हाल ही में भारत प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा की काफी बेइज़्जती की। सलमान खान का कहना था कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म छोड़ दी। लोग ऐसी फिल्मों के लिए पति छोड़ देते हैं लेकिन प्रियंका ने पति के लिए इतनी बड़ी फिल्म छोड़ दी। सलमान ने साथ ही में ये भी कहा कि अगर उसके पास मेरे लायक कोई काम होगा तो मैं ज़रूर करूंगा।

सलमान खान के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर सलमान खान की काफी निंदा की जा रही है। अब अली अब्बास ज़फर सलमान खान के बचाव में उतरे हैं और साफ कहा कि सलमान खान ने ज़बरदस्ती प्रियंका चोपड़ा का नाम नहीं घसीटा है। किसी ने उनसे प्रियंका के बारे में सवाल पूछा और चूंकि सलमान का मज़ाक करने का अंदाज़ ऐसा ही है, उन्होंने बोल दिया।

ali-abbas-zafar-comments-on-salman-khan-insulting-priyanka-chopra-during-bharat-promotions

अली अब्बास ज़फर ने साफ किया कि भारत की पूरी टीम को प्रियंका चोपड़ा से कोई दिक्कत नहीं है। बल्कि प्रियंका उनकी करीबी दोस्तों में से एक है और हमेशा रहेंगी।

गौरतलब है कि जब से सलमान खान ने इस तरह प्रियंका चोपड़ा का मज़ाक उड़ाना शुरू किया है, इंटरनेट पर उनकी बद्तमीज़ी के किस्सों की फेहरिस्त गिनाई जाने लगी है। फिलहाल अली अब्बास ज़फर ने इस मामले को संभालने की कोशिश कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X