धमाकेदार जोड़ी.. दो ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब तीसरे की तैयारी.. सलमान खान और.....
कबीर खान के बाद यदि सलमान खान को कोई 300 करोड़ तक पहुंचा पाया है.. तो वह हैं निर्देशक अली अब्बास जफर। फिल्म सुल्तान के बाद अब अली और सलमान की जोड़ी टाईगर जिंदा है के साथ धमाका करने वाला है। कोई शक नहीं कि ये फिल्म भी 300 करोड़ क्लब में शामिल होगी।
'सलमान खान को देखकर.. मैं आज भी अपने डॉयलोग भूल जाती हूं....'
Recommended Video

लेकिन इतना ही नहीं.. बल्कि ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी अब एक नए रिश्ते में बंधने जा रही है। अली अब्बास जफर ने अब तक सिर्फ यशराज बैनर की फिल्मों का निर्देशन किया है। जबकि उनकी अगली फिल्म सलमान खान फिल्म्स (SKF) प्रोडक्शन की होगी।

जी हां, सलमान खान की अगली फिल्म का नाम होगा 'भारत'। जिसके निर्देशन का जिम्मा संभाला है अली अब्बास जफर ने। फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ही सलमान और अली अब्बास जफर प्रोड्यूसर- डाइरेक्टर वाला रोल भी निभाएंगे।
यहां जानें फिल्म से भारत से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications