सलमान खान की धमाकेदार फिल्म- शुरु हो गई तैयारी- जबरदस्त DETAILS
अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग शुरु हो चुकी है। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं अतुल अग्निहोत्री। हाल ही में अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म की शूटिंग से पहले सेट पर पूजा की, जहां से उन्होंने एक तस्वीर शेयर भी की है। बता दें, भारत 2019 की ईद पर रिलीज होने वाली है।
जाह्नवी- ईशान की धड़क, पहले सीन से फैंस ने कह दिया- ब्लॉकबस्टर
दरअसल अब भारत का अहम शेड्यूल शूट होने जा रहा है, जो सलमान खान और दिशा पटानी का इंट्रो सीन होने वाला है।यह सर्कस में फिल्माया जाएगा। जहां दिशा कलाबाज़ी करती दिखेंगी.. वहीं सलमान मोटर साइकिल पर बैठ खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। यह आइडिया राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से लिया गया है।

अली अब्बास जफर ने हाल ही में सेट से एक वीडिया भी शेयर किया है.. जहां एक्ट्रा आर्टिस्ट भी हवा में कलाबाजी करते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि सलमान खान की यह फिल्म काफी तगड़ी बनने वाली है। आखिर यह अली अब्बास जफर और सलमान की तीसरी फिल्म है.. इससे पहले इस जोड़ी ने सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसे ब्लॉकबस्टर दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











