#PictureShuru: टाईगर ज़िंदा है की लोकेशन से पहली तस्वीरें आ चुकी हैं!
अली अब्बास ज़फर ने टाईगर ज़िंदा है का काम शुरू कर दिया है और पहले ही दिन उन्होंने अपनी लोकेशन से पहली तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की। फिल्म 2017 क्रिस्मस पर रिलीज़ होगी।
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है पर तेज़ी से काम शुरू हो चुका है और अब सेट पर से पहली तस्वीरें भी आ चुकी हैं। अली अब्बास ज़फर मोरक्को में फिल्म की लोकेशन फाइनल कर रहे हैं और उनके साथ टाईगर ज़िंदा है की पूरी टीम मौजूद थी।
शुक्रवार की नमाज़ के साथ ही उन्होंने फिल्म की लोकेशन से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। गौरतलब है कि इस साल सलमान खान अपने दर्शकों को डबल धमाका से इंटरटेन करने वाले हैं - ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है।

अली अब्बास ज़फर और सलमान खान इस साल दर्शकों को सुलतान दे चुके हैं और इसके बाद ही यशराज फिल्म्स ने एक था टाईगर सीक्वल की कमान अली अब्बास ज़फर को सौंप दी है।
[आमिर Vs सलमान...जीती दंगल पर हारे आमिर]
इससे पहले अली मेरे ब्रदर की दुल्हन से अपना डेब्यू कर चुके हैं और तब से उनकी और कैटरीना कैफ की काफी अच्छी दोस्ती है जिसके कारण उन्होंने शुरू से ही क्लियर कर दिया था कि एक था टाईगर सीक्वल कैटरीना के बिना नहीं बनेगा।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प अफवाहें और बातें जो आए दिन गपशप गली में सुनाई दीं -


Click it and Unblock the Notifications