..................... Ali Abbas Zafar and Salman Khan ready with Tiger 3 - Hindi Filmibeat

अली अब्बास ज़फर - सलमान खान की टाईगर 3, हो गया एलान

Recommended Video

Salman Khan & Ali Abbas Zafar's great collaboration after Bharat | FilmiBeat

सलमान खान और अली अब्बास ज़फर भारत के बाद, टाईगर 3 में साथ नज़र आने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने किया। अली ने एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म किया कि फिल्म की कहानी लॉक हो चुकी है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि फिल्म के बारे में सलमान खान पहले ही कंफर्म कर चुके हैं और ये भी बता चुके हैं कि फिल्म में कैटरीना कैफ भी होंगी। इस सीरीज़ की शुरूआत, कबीर खान की फिल्म एक था टाईगर से हुई थी। हालांकि उस फिल्म के बाद कबीर खान ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म के साथ होने वाली दिक्कतों पर बात की थी।

ali-abbas-zafar-and-salman-khan-ready-with-tiger-3

लेकिन जहां एक तरफ, कबीर खान, सीक्वल बनाने को भी तैयार नहीं थे वहीं अब अली अब्बास ज़फर फिल्म का तीसरा पार्ट बना रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और अली अब्बास ज़फर की जोड़ी परफेक्ट है। टाईगर 3 दोनों की साथ में चौथी फिल्म होगी।

अली अब्बास ज़फर ने सलमान खान के साथ अपने सफर की शुरूआत सुलतान के साथ की थी। इस फिल्म में सलमान खान को जैसा सबने देखा, वैसा कभी नहीं देखा था और ये तय हो गया कि अली अब्बास ज़फर ही सलमान खान को बेस्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके बाद टाईगर सीक्वल और अब भारत। टाईगर सीक्वल ने जहां बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया वहीं माना जा रहा है कि भारत के साथ सलमान खान अपनी सबसे बड़ी ईद देंगे। ज़ाहिर है, टाईगर 3 के लिए हर कोई उत्साहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X