भारत के बाद अली अब्बास जफर का एक और धमाका- ईशान खट्टर से मिलाया हाथ?
निर्देशक अली अब्बास जफर जिस भी फिल्म को हांथ लगा देते हैं वो काफी शानदार तरीके से सफलता की सीढ़ी चढ़ जाती हैं। हाल ही में उन्होने सलमान खान की फिल्म भारत को डायरेक्ट किया था और फिल्म ने धमाका कर दिया था। अब खबर आ रही है कि वो फिर से एक फिल्म बनाने जा रहें हैं जिसमें उनके साथ शानदार अभिनेता ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। बता दें कि ईशान खट्टर ने फिल्म धड़क में शानदार काम किया था और लोगों के दिलों में बस गए थे।
बता दें कि अली अब्बास जफर के साथ अगर ईशान खट्टर आते हैं तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म काफी बड़ी हिट होने वाली हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया गया है।

अली अब्बास जफर की बात करें तो उनको लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया है और समय उनके पास 300 करोड़ रुपये कमाने वाली दो फिल्में टाइगर जिंदा है व सुल्तान और 200 करोड़ रुपये कमाने वाली एक फिल्म भारत है।
वहीं ईशान खट्टर के करियर पर नजर डालें तो उन्होने बियॉंड द क्लाउड्स नाम की फिल्म के साथ शुरुआत की थी। इतने छोटे से करियर में वो अपने आपको साबित कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications