अलाया फर्नीचरवाला ने आलिया भट्ट के गाने पर किया डांस, Video जमकर हो रहा वायरल
हाल में ही बॉलीवुड में सैफ अली खान संग 'जवानी जानेमन' से डेब्यू करने वाली अलाया फर्नीचरवाला एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर अलाया फर्नीचरवाला का हॉट डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आलिया भट्ट के 'कलंक' फिल्म के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर अलाया ने इस वीडियो को खुद शेयर किया है। लॉकडाउन में अलाया इन दिनों कथक सीख रही हैं। उनका ये जबरदस्त वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











