'मुझे खुशी है लोगों ने मुझे मेरी पहली फिल्म में पसंद किया'- अलाया फर्नीचरवाला ने फैंस को कहा शुक्रिय

By Staff

बॉलीवुड की उबहरती स्टार अलाया एफ इस साल की शुरुआत में अपनी डेब्यू फिल्म "जवानी जानेमन" से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिनेत्री ने पर्दे पर अपने सहज अभिनय से लाखों लोग का दिल जीत लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने इस बात को हाईलाइट किया है कि अब उनके अगले प्रॉजेक्ट से लोगों को अधिक उम्मीद होगी इसलिए उनपर इस बात का दबाव भी अधिक है।

अलाया ने कहा, "मुझे अगली फिल्म में बेहतर करने का दबाव महसूस होता है। यह वह दबाव है जो मैंने हमेशा अपने ऊपर रखा है और मैं इसे एन्जॉय करती हूं। " अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि लोगों ने मुझे अपनी पहली फिल्म में प्यार किया और मैं चाहती हूं कि वे मुझे अगली फिल्म में अधिक प्यार करें।

alaya furniturewala, अलाया फर्नीचरवाला

मैं इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हूं। "अलाया लॉकडाउन में अपने समय का सदुपयोग कर रहीं है। जवानी जानेमन की अभिनेत्री किताबें पढ़ने, फिल्में देखने, वर्कआउट करने आदि में खुद को व्यस्त रखती है।

हाल ही में, अलाया ने अपनी इंस्टाग्राम सीरीज़ 'अलाया एफ' भी शुरूवात की है, जहां वह अपने फॉलोवर्स के साथ दिनचर्या और फिटनेस वीडियो साझा करके बातचीत करती है।

अपनी नाटकीय सफलता के कारण, अलाया की पहली फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज़ किया गया था जो लॉकडाउन के कारण घर पर समय बिता रहे लोगों के लिए एक परफ़ेक्ट फ़िल्म बन गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X