कार्तिक आर्यन की Freddy में Alaya F की खास भूमिका, बोलीं- शूटिंग के बाद मैं कोच के पास जाती थी

Alaya F, Kartik Aaryan

डिज्नी+ हॉटस्टार ने हाल ही में अपनी आगामी स्पाइन चिलिंग रोमांटिक थ्रिलर 'फ्रेडी' की घोषणा की। कार्तिक आर्यन के साथ इस सीरीज में अलाया एफ भी खास भूमिका में हैं। हाल में फिल्म में कार्तिक का ऑब्सेशन बनी अलाया एफ ने अपने किरदार की तैयारी के बारे में बात की। अलाया ने बताया कि कैसे उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना काम तेजी से करते हुए ट्रेनिंग का काम शुरू कर दिया था। वह कहती हैं कि आमतौर पर, मैं बहुत प्रेपरेशन-हेवी एक्ट्रेस हूं। मुझे तैयारी से बहुत आराम मिलता है। लेकिन फ्रेडी के लिए यह बिल्कुल अलग था। मैं उस समय चंडीगढ़ में एक और फिल्म की शूटिंग कर रही थी और वह शेड्यूल बढ़ा दिया गया।

इसलिए, जैसे ही मैंने उस शूट को खत्म किया और वापस बॉम्बे आई, मैं अगले ही दिन फ्रेडी के सेट पर थी। मैं इस बीच जरा भी समय नही मिला। तो, इस बार, मेरी तैयारी सेट पर हुई, हमारी शूटिंग के दौरान, और पैकिंग के बाद फिर मैं अपने अभिनय कोच के पास जाती अगले दिन की तैयारी करने की कोशिश करने। सौभाग्य से मैं सबसे प्रतिभाशाली और कुशल टीम से घिरी हुई थी इसलिए उनके समर्थन और मार्गदर्शन के साथ, मैंने कैनाज को अच्छी तरह से निभा पाई।"

अपने किरदार के बारे में एक झलक साझा करते हुए, उन्होंने कहा है कि मेरा किरदार कैनाज़ निश्चित रूप से बहुत दिलचस्प है। उसमें सारी परतें और जटिलता है। उसका किरदार निभाना बहुत खुशी की बात थी, मैंने अनुभव के जरिए बहुत कुछ सीखा।"तो 2 दिसंबर को विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर फ्रेडी देखने के लिए हो जाइए रेडी। बता दें कि कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फ्रेडी, डॉ. फ्रेडी जिनवाला पर है। जो कि एक शर्मीला, अकेला और सामाजिक रूप से अजीब व्यक्ति है, जो अपने मिनिएचर प्लेन्स के साथ खेलना पसंद करता है और उसका एकमात्र दोस्त उसका पालतू कछुआ 'हार्डी' है। इसी के आगे -पीछे पूरी कहानी कई ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X