हिट कन्नड़ थ्रिलर फिल्म 'यू टर्न' के हिंदी रीमेक में दिखेंगी अलाया एफ, देंखे फर्स्ट लुक TEASER
साल 2016 में सामंथा अक्किनेनी स्टारर हिट कन्नड़ फिल्म 'यू टर्न' के हिंदी रीमेक का ऐलान किया गया है। एकता कपूर के निर्माण में बन रही इस फिल्म में अलाया एफ मुख्य किरदार में दिखेंगी। 'जवानी जानेमन' के बाद यह अलाया की दूसरी फिल्म होगी। एकता कपूर ने फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है, जो कि सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर लग रहा है।
बता दें, कन्नड़ के बाद इस फिल्म का रीमेक तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में भी बनाया जा चुका है। फिल्म की घोषणा करते हुए एकता कपूर ने लिखा- "तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, ढ़ेरों अवार्ड्स जीतने के साथ, यू-टर्न के हिंदी रीमेक के लिए हम सुपर उत्साहित हैं।"

साथ ही उन्होंने लिखा- "जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होते। लेकिन कभी-कभी आपको नियमों को तोड़ना पड़ता है और अपने सफर के रास्ते को बदलने के लिए UTurn लेना पड़ता है।"
इस फिल्म का डायरेक्शन आरिफ खान करेंगे। आरिफ इस फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मंगलवार (6 जुलाई) से शुरू होगी।
बता दें, यू टर्न एक मिस्ट्री- थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कुमार ने किया था। यह फिल्म एक महिला रिपोर्टर के बार में है, जो कुछ रहस्यमयी मौतों की खोजबीन करती हैं। मरने वाले लोग बाइकर्स होते हैं, जिनकी मौत बैंगलोर में एक फ्लाईओवर पर यातायात नियम तोड़ते हुए हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications