जवानी जानेमन एक्ट्रेस अलाया एफ का बिकीनी ब्रेकफास्ट वायरल, मालदीव्स से शेयर की सेक्सी तस्वीरें
पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला इस समय मालदीव्स में अपनी छुट्टियां मना रही हैं और उन्होंने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें, फैन्स के साथ शेयर की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में अलाया जहां बिकीनी में समुंदर के बीच बैठ नाश्ता कर रही हैं। वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में लहरों के किनारे खड़ी होकर पोज़ कर रही हैं।
अलाया की ये तस्वीरें केवल फैन्स को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों को भी काफी पसंद आ रही हैं। और हर कोई अलाया की इन तस्वीरों पर जाकर कमेंट कर ज़रूर आ रहा है।

गौरतलब है कि अलाया ज़्यादातर अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फैन्स को अलाया की तस्वीरें देखना बेहद पसंद है और वो अक्सर अलाया की फेवरिट तस्वीरों पर कमेंट करते हैं। अलाया ने भी छोटी सी उम्र में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग कमा ली है।

डेब्यू से ही जीता दिल
अलाया फर्नीचरवाला ने अपनी पहली फिल्म जवानी जानेमन से ही फैन्स का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में वो तबू और सैफ अली खान की बेटी की भूमिका में नज़र आती हैं। ऐसी बेटी को 16 साल की उम्र में प्रेगनेंट हो जाती है।

डेब्यू से पहले ही फैन फॉलोइंग
अलाया फर्नीचरवाला के डेब्यू से पहले ही काफी फैन्स रहे हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी काफी मशहूर था। फिलहाल अलाया को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

पुराना नाम याद भी नहीं
हालांकि, जवानी जानेमन में अलाया फर्नीचरवाला के तौर पर एंट्री करने से पहले उनका नाम कुछ और था। इससे पहले अलाया को आलिया फर्नीचरवाला के नाम से जाना जाता था। लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल दिया।

बोल्ड इमेज में भी फैन्स को पसंद
अलाया उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें डालने के बाद भी कभी ट्रोल नहीं किया गया। ना ही उनकी तस्वीरों के कम कपड़ों के लिए और ना ही एक मशहूर एक्टर कबीर बेदी की नातिन और पूजा बेदी की बेटी होने पर अलाया को नेपोटिज़्म के लिए कोई ताने मिले।

अगली फिल्म की तैयारी
अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो अलाया यू टर्न और कार्तिक आर्यन स्टारर फ्रेडी में दिखाई देंगी। ये दोनों ही फिल्में एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











