अलाना पांडे ने बेटे को दिया जन्म, दिखाई बच्चे की झलक तो खुशी से झूम उठीं मौसी अनन्या पांडे, बोलीं- मेरा भांजा

alanna panday

Alanna panday became a mother: आखिरकार जिस पल का सभी को इंतजार था वह पल आ ही गया है। जी हां, अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे (Alana Panday) मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अलाना पांडे बच्चे को गोद में उठाकर लाती हैं और पति आइवर के हाथों में देती हैं। वहीं आइवर और अलाना एक दूसरे को देख किस करते नजर आते हैं।

अलाना पांडे ने दिखाई बच्चे की झलक
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अलाना कैप्शन में लिखती हैं- हमारा लिटिल एंजेल आ गया है। इसी के साथ ही वह एक इमोजी और विंग का स्टीकर शेयर करती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स और सितारों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो पर अलाना की दोस्त आलिया कश्यप ने कमेंट कर बधाई दी है। साथ ही में अलाना के सभी दोस्त और परिवार वाले जमकर कमेंट कर दोनों के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अनन्या पांडे ने जाहिर की खुशी
बता दें कि हाल ही में मौसी अनन्या पांडे ने भी खुशी जाहिर की है। जी हां, अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अलाना और आइवर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मेरा प्यारा (बेबी बॉय) भांजा यहां आ गया है। बता दें कि अनन्या पांडे बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि घर में जल्द ही बच्चे के स्वागत के लिए एक बड़ा फंक्शन भी रखा जाएगा।

लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की थी शादी
अलाना पांडे ने 16 मार्च साल 2023 में अपने लॉन्ग टाइम अमेरिकी बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर आइवर मैक्री से शादी की थी। दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही अलाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X