जवानी जानेमन के बाद आलिया फर्नीचरवाला को मिली दूसरी फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में आएंगी नजर ?
बॉलीवुड में 'जवानी जानेमन' फिल्म से डेब्यू करने वाली पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है। दर्शकों को आलिया फर्नीचरवाला काफी पसंद आ रही हैं और उनकी फिल्म भी ठीक-ठाक बिजनेस करने में सफल हो रही है। इस बीच खबरें सामने आ रही है कि आलिया फर्नीचरवाला को करण जौहर की अपकमिंग फिल्म मिल चुकी है।
खबरें हैं कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में आलिया फर्नीचरवाला को खास रोल मिल रहा है। कहा जा रहा है कि करण जौहर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में आलिया फर्नीचरवाला को जगह मिल सकती है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल मुहर इस पर नहीं लगी है।

मीडिया के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन्स की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' पर इसी साल से काम शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी दूसरे स्टार कास्ट भी फाइनल नहीं हुए हैं। खैर दावा किया जा चुका है कि इस बार इस फिल्म में आलिया का खास रोल देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











