बॉलीवुड के टॉप 10 हॉट एंड हैंडसम मम्मी पापा
25 सितंबर को अक्षय कुमार की जिंदगी में एक नन्ही परी का प्रवेश हुआ और अक्षय और ट्विंकल बॉलीवुड के हम दो हमारे दो ग्रुप के सदस्य भी हो गए। अक्षय से पहले भी बॉलीवुड में कई और हीरो इस ग्रुप की सदस्यता हासिल कर चुके हैं जिनमें शाहरुख खान, रितिक रौशन, आमिर खान जैसे कई बड़े सितारे हैं। अब अक्षय अपनी इस नन्हीं परी का नाम सोचने में लगे हैं।
25 सितंबर को सुबह ही ट्विंकल खन्ना ने मुंबई के ब्रेंच कैंडी अस्पताल में इस नन्हीं परी को जन्म दिया। ये एक नॉर्मल डिलीवरी थी। इसके पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक बेटा आरव था जिसने हाल ही में अपने नानाजी यानी राजेश खन्ना के निधन पर उन्हें मुखाग्नि दी थी। उस समय ट्विंकल खन्ना अपने पिता की आखिरी यात्रा में ना सकीं क्योंकि वो मां बनने वाली थीं।
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के फिर से माता पिता बनने की खुशी सिर्फ ये दोनों ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड मना रहा है। अक्षय कुमार की कोस्टार सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर के ज़रिये अक्की को ढेर सारी शुभकानाएं दी हैं। इस वक्त अक्षय अपनी फिल्म ओह माई गॉड के प्रमोशन में व्यस्त हैं तो वो कोई पार्टी तो नहीं दे रहे हैं लेकिन इस खूशी को सबके साथ बांटना जरुर चाहते हैं।
नन्हीं परी के आने से एक तरफ जहां ट्विंकल खन्ना खुश है वहीं अक्षय कुमार भी एक बेटा और एक बेटी पाकर अपने परिवार को पूरा बता रहे हैं। इसी साल ऐश्वर्या राय, आमिर की पत्नी किरण और शिल्पा शेट्टी भी मां बनी थीं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या ने अपनी बेटी का चेहरा सभी से कई महीनों तक छुपा के रखा वहीं उनके नक्शेकदम पर चलते हुए आमिर और शिल्पा ने भी अपने बच्चों का चेहरा ना दिखाने की पूरी कोशश की। लेकिन हमारे पास हैं बॉलीवुड की सभी हॉट मॉम्स और हैंडसम डैड्स के बच्चों की तस्वीरें तो आइये मिलते हैं बॉलीवुड के सितारों के नन्हें मुन्नों से।
ये तो थे बॉलीवुड के सितारे और उनके बच्चे। अब इनमें अगला नाम किसका जुड़ने वाला है ये सच में सोचने वाली बात है। तो इंतजार कीजिये और सोचते रहिये नेक्स्ट कौन?


Click it and Unblock the Notifications