सास भी मां समान है : अक्षय

By Staff

सास भी मां समान है : अक्षय
फ़िल्म 'पटियाला हाउस' में अक्षय कुमार की मां का रोल उनकी सास डिंपल कपाड़िया कर रही हैं.

अक्षय, डिंपल की बड़ी बेटी ट्विंकल के पति हैं और शादी के बाद दोनों ने साथ किसी फ़िल्म में काम नहीं किया है. लेकिन अपनी सास के साथ काम करने के बारे में अक्षय कहते हैं कि उन्हें डिंपल को फ़िल्म में अपनी मां के रूप में स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं हुई.

अक्षय कहते हैं, "'मदर-इन-लॉ' और 'मदर' में ज़्यादा अंतर नहीं. मुझे उनके (डिंपल) साथ काम करके बिलकुल अजीब नहीं लगा." 'पटियाला हाउस' में अक्षय कुमार एक क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जो लंदन में पला-बढ़ा है.

अक्षय कुमार कहते हैं, "ये फ़िल्म दो पीढ़ियों के बीच वैचारिक अंतर दिखाती है. इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये दो पीढ़ियां एक साथ मिलकर अपने मतभेद सुलझा सकती हैं. ये कई घरों की कहानी है."

फ़िल्म में अक्षय के पिता का रोल ऋषि कपूर ने निभाया है. इस फ़िल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए अक्षय ने क्रिकेट का प्रशिक्षण भी लिया. उन्होंने बॉलिंग के गुर सीखे ताकि वो एक गेंदबाज़ की भूमिका सार्थक ढंग से निभा सकें.

अक्षय कुमार कहते हैं, "इस फ़िल्म में काम करने के दौरान मुझे कई क्रिकेट खिलाड़ियों से क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला. लेकिन इससे पहले ही बलविंदर संधु ने मुझे गेंदबाज़ी के गुर सिखा दिए थे."

'पटियाला हाउस' में अक्षय के साथ कई जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी भी नज़र आएंगे. 'पटियाला हाउस 'का निर्देशन किया है 'कल हो न हो' और 'दनी चौक टू चाइना' जैसी फ़िल्में बना चुके निखिल आडवाणी ने. इस फ़िल्म में अक्षय के साथ नज़र आएंगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X