अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना ने नहीं देखी धुरंधर, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

Rahul Khanna on Dhurandhar: अक्षय खन्ना ने धुरंधर में क्या किया है ये किसी से छिपा नहीं है। उन्होने अपने किरदार के जरिए कई लोगों को फिल्म में डॉमिनेट किया है और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

Rahul Khanna

क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके गाने fa9la ने तबाही मचा दी थी और आज भी उस एंट्री सीन को कितना पसंद किया जा रहा है। लगभग सभी लोगों ने धुरंधर फिल्म देखी है लेकिन खुद अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना ने फिल्म नहीं देखी और कुछ ऐसा कह डाला जो कि हैरान करने वाला था। उनसे सवाल पूछा गया था कि आपने धुरंधर देखी या नहीं? राहुल ने इसपर जो कुछ भी कहा वो चर्चा में है।

भाई राहुल खन्ना ने धुरंधर को लेकर क्या कहा?

राहुल खन्ना इस दौरान मिड डे से बात कर रहे थे और ये आर्टिकल 21 दिसंबर को पब्लिश हुआ था। राहुल खन्ना ने कहा कि, "अभी तक मैने फिल्म नहीं देखी है क्योंकि मैं इंतजार कर रहा हूं कि वो (अक्षय खन्ना) मुझे इसे दिखाएं। अक्षय कुछ भी पहनते हैं तो अच्छे ही लगते हैं और ऐसा मुझे यकीन है कि वो कमाल के लग रहे होंगे।''

राहुल खन्ना का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में अक्षय खन्ना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खबरे हैं कि अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है और काफी समय से मनमुटाव चल रहा है। हालांकि किसी ने भी सामने आकर इसको लेकर बात नहीं की है। अक्षय खन्ना उन सितारों में से एक हैं जो कि इतने सालों के बाद लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। आदित्य धर की धुरंधर ने लगातार कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और इसके बाद अक्षय खन्ना ने अपने रेट बढ़ा दिए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: akshaye khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X