द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अक्षय खन्ना की एंट्री, ये एक्टर निभाएंगे राहुल गांधी का किरदार
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बन रही फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। यह किताब संजय बारु ने लिखी है जो खुद भी पॉलिटिकल कॉमेंटेटर और पॉलिसी ऐनालिस्ट हैं।
फिल्म में संजय बारु का भी अह्म किरदार होगा जिसे अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक भी जारी किया है जो वाकई काफी शानदार है। आप भी इसे देखकर मानेंगे कि अक्षय खन्ना वाकई इस किदार के साथ पूरा न्याय करने में सफल होंगे।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय खन्ना ने कहा एक दैनिक अखबार से कहा कि 'मैं इस फिल्म से जुड़कर काफी एक्साइटेड हूं। यह फिल्म कई स्तर पर गेम चेंजर होगी।'यूके में पैदा हुए इंडियन ऐक्टर अर्जुन माथुर इसमें कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी का किरदार में निभाते नजर आएंगे।
यह फिल्म 2018 अंत तक रिलीज की जाएगी तो वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं।फिल्म का पहला लुक 7 जून को रिलीज किया जाएगा। इसे प्रोड्यूस सुनील वोहरा कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म एक बहुत ही बड़ी राजनीतिक ड्रामा होगी।इसका स्क्रीनप्ले हंसल मेहता ने लिखा है। इस फिल्म से विजय गट्टे अपनी डायरेक्शन पारी की शुरूआत करेंगे।
इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभाने पर अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "समकालिन इतिहास से जुड़े किसी भी शख्स का किरदार निभाना आसान नहीं है क्योंकि तुरंत तुलना की जाएगी। लेकिन मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












