आमिर खान के लिए अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे ये स्टार..शानदार
अक्षय खन्ना और आमिर खान साथ में दिल चाहता है जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। हाल में सीक्रेट सुपरस्टार की स्क्रीनिंग पर भी आमिर खान ने खास तौर पर अक्षय खन्ना को इनवाइट किया था। अक्षय खन्ना फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे भी थे। इस दौरान आमिर खान ने अक्षय खन्ना से उनकी फिल्म इत्तेफाक की तारीफ की थी।
अब ऐसे खबरें आ रही हैं कि अक्षय खन्ना ने इत्तेफाक के मेकर्स से कहा है कि वो आमिर खान के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखें ताकि वो फिल्म देखने आ सकें। आपको बता दें कि इत्तेफाक 3 नवंबर को रिलीज हो रही है।

फिल्म यश चोपड़ा की क्लासिक फिल्म इत्तेफाक की रीमेक है जिसमें असल में राजेश खन्ना और नंदा लीड रोल में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने क्रिएटिविटी दिखाते हुए फिल्म के अंत को थोड़ा बदल दिया है ताकि फिल्म का सस्पेंस बना रहे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि "इत्तेफाक रीमेक नहीं है बल्कि उससे प्रभावित है। हम सिर्फ मर्डर मिस्ट्री को वापस लेकर आ रहे हैं। काफी समय से हमने मर्डर मिस्ट्री नहीं देखी है इसलिए हम सिर्फ उसे वापस लेकर आना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications