अक्षय खन्ना की मां गीतांजलि खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन
Recommended Video

Akshaye Khanna’s mother Geetanjali Khanna passes away at the age of 70 | FilmiBeat
मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना की मां, गीतांजलि खन्ना का शनिवार देर रात उनके अलीबाग बंगले में निधन हो गया। गीतांजलि इस बंगले में अकेली रहती थीं और उनके दोनों बेटे अक्सर उनसे मिलने आ जाया करते थे। शनिवार को गीतांजलि ने तबीयत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद अक्षय उन्हें अस्पताल ले गए।
डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाएं दीं जिसके बाद, गीतांजलि घर आकर आराम करने लगीं। वो सो रही थीं और अक्षय ने उन्हें चेक किया तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था जिसके बाद अक्षय ने राहुल को फोन कर बताया। दोनों बेटे गीतांजलि को अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।



Click it and Unblock the Notifications











