धुरंधर के हिट होते ही अक्षय खन्ना ने छोड़ी अजय देवगन की फिल्म, दृश्यम 3 में निभाने वाले थे अहम किरदार
Akshaye Khanna left Drishyam 3: अक्षय खन्ना ने धुरंधर के बाद जिस तरह की प्रसिद्धि हासिल की है वो किसी से छिपी नहीं हैं। इस वक्त वो अपने करियर के बेस्ट समय से गुजर रहे हैं। फिल्म में रहमान डकैत बनकर धमाका करने वाले अक्षय खन्ना की एक झलक के लिए इस वक्त लोग बेकरार हैं।

धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होते ही अक्षय ने करियर को लेकर कई अहम फैसले लेने शुरु कर दिए हैं। इसके साथ ही वो प्रोजेक्ट्स के चुनाव को लेकर भी सीरियस हैं।
छोड़ दी दृश्यम 3
खबरें हैं कि अक्षय खन्ना ने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 छोड़ दी है। इसके पीछे का कारण अभी तक किसी को नहीं पता चल पाया है। धुरंधर की रिलीज के पहले तक अक्षय खन्ना इस फिल्म का हिस्सा थे लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जोकि आपको चौकाने के लिए काफी है।
लोगों की मानें तो अब वो अक्षय खन्ना छोटे मोटे किरदारों को ना करने का मन बना चुके हैं। धुरंधर की सफलता के बाद लोग उनको वैश्विक रूप से जानने लगे हैं। वो इतना वायरल हैं कि धुरंधर की सफलता का श्रेय लोग उन्ही को दे रहे हैं।
दृश्यम 2 में अक्षय ने काफी शानदार किरदार निभाया था लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट टीज़र जारी होने के एक दिन बाद ही दृश्यम फ्रेंचाइज़ छोड़ने का फैसला किया। अक्षय खन्ना ने धुरंधर में पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया है जो कि एक रियल लाइफ किरदार पर आधारित है। वैसे तो इस फिल्म में सभी किरदार रियल लाइफ से प्रेरित हैं कि लेकिन रहमान डकैत ने अपनी अलग छाप छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











