इस एक्ट्रेस के साथ अधूरी रह गई थी Akshaye Khanna की प्रेम कहानी! हसीना की शादी में जाकर पति के सामने किया किस

Akshaye Khanna Karisma Kapoor kiss video: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के चलते फिर से चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच उनके कई पुराने वीडियो और इंटरव्यू भी दोबारा वायरल होने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें अक्षय खन्ना करिश्मा कपूर की शादी में नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में अक्षय खन्ना करिश्मा कपूर और संजय कपूर को शादी की बधाई देते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में वह करिश्मा के हाथ पर हल्का सा किस कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का रिलेशनशिप
एक वक्त था जब बॉलीवुड में चर्चा थी कि अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों शादी भी कर सकते हैं। यह वही दौर था जब करिश्मा अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम पर थीं। कहा जाता है कि अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा और अक्षय एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे।
हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लीकली एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन मीडिया में तरह-तरह की खबरें चलती रहीं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि रणधीर कपूर इस रिश्ते के सपोर्ट में थे और उन्होंने विनोद खन्ना से भी बातचीत की थी। वहीं, करिश्मा की मां बबीता इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दे रही थीं, क्योंकि वह चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर के शानदार दौर में शादी ना करें।
करिश्मा और संजय कपूर का रिश्ता
करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन सुंजय कपूर से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान। कुछ साल बाद, 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।
संजय कपूर की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी कॉन्ट्रोवर्सी
हाल ही में करिश्मा के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी अचानक हुई मौत के बाद उनकी लगभग 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। यह लड़ाई अब और ज्यादा बढ़ती जा रही है। इस विवाद में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव, करिश्मा कपूर और उनके चारों बच्चे शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











