'मेरे इतने बच्चे होंगे, गार्डन में..' 50 की उम्र में भी कुंवारे हैं अक्षय खन्ना, शादी पर बोलीं थी ये बातें

Akshaye Khanna

Akshaye Khanna on marriage: धुरंधर की रिलीज के बाद अचानक लाइमलाइट में आए अक्षय खन्ना को लेकर लोग लगातार बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में उन्होने रहमान डकैत का किरदार निभाया है जो कि काफी खूंखार अपराधी था।

हालांकि पाकिस्तान में कुछ लोग उसको मसीहा भी मानते हैं। इसके अलावा लोग अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की बातें कर रहे हैं और काफी कुछ कह रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता ने शादी नहीं की है और उनकी उम्र इस वक्त 50 साल हो चुकी है। अक्षय ने खुद ही अपनी शादी को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं और इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो शादी करेंगे या नहीं।

शादी और बच्चों पर बोले अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना शादी और बच्चों पर खुलकर बोले हैं। इस दौरान वो news24 से बात कर रहे थे। अभिनेता ने कहा, ''कुछ लोगों का होता है, मेरा बेटा हो फैमिली हो लेकिन मेरा ऐसा कुछ नहीं है। मुझे जल्दी नहीं है और शौक भी नहीं है। मुझे ये सब एक्साइटेड नहीं करता है, मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मेरा ऐसा कोई ड्रीम नहीं है कि मेरे इतने बच्चे होंगे और वो खेल रहे होंगे गार्डन में और मैं उनको देख रहा हूंगा। ये सब सोसाइटी के बनाए हुए नियम हैं कि इस उम्र में शादी होती है और इस उम्र में काम होता है और इस उम्र में रिटायर होते हैं। मैं सन्यास तो नहीं लूंगा, जैसे मेरे पिता जी ने किया, मैं तो नहीं कर पाऊंगा।'' अक्षय खन्ना का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो साल 2011 का है। इस वक्त फिर से वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी भी वो शादी शुदा नहीं है।

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्शन दिया है। एक ने लिखा, ''अकेले बहुत बढ़िया है भगवान का नाम लो, भजन करो अपने मन को जो अच्छा लगे वह करो सही बात है।'' एक ने लिखा, ''सख्त लौंडा है।'' एक ने लिखा, ''शायद किसी ने दिल तोड़ा है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: akshaye khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X