जब एक प्लेट खाने को लेकर Akshaye Khanna ने प्रोड्यूसर को लगाई फटकार, जानें पूरा किस्सा!
Akshay Khanna Gets Angry On Producer: अक्षय खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने वाले कलाकार हैं और आपको बता दें कि हाल ही में धुरंधर फिल्म के जरिए उन्होंने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है। लेकिन वह उन कलाकारों में से भी एक माने जाते हैं जो सेट पर शांत रहना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक बार फिल्म के सेट पर वह काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने प्रोडक्शन टीम की क्लास लगा डाली थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय खन्ना से जुड़ा हुआ एक किस्सा मशहूर अभिनेता अमित बहल द्वारा शेयर किया गया है। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों एक फिल्म में ही साथ में काम कर रहे थे और एक दिन होटल में कुछ ऐसा हुआ जिससे अक्षय खन्ना काफी गुस्सा हो गए थे।
प्रोडक्शन टीम के हरकत से गुस्सा हो गए थे अक्षय खन्ना
दरअसल अक्षय खन्ना एक फिल्म में काम कर रहे थे। फिल्म में उन्हीं के साथ में एक एक्टर था जो ज्यादा मशहूर नहीं था और किसी दूसरे होटल में रुका हुआ था। लेकिन एक दिन में है इस होटल में आ गया जहां पर मेन कास्ट और क्रू ठहरे हुए थे। उसने लंच करने के लिए होटल के बुफ़े से प्लेट उठा ली और खाना खाने लग गया था। इस दौरान प्रोडक्शन टीम ने उसको खाना खाने से रोक दिया था।
वहां पर मौजूद प्रोड्यूसर की पत्नी या फिर किसी भी गरीबी रिश्तेदार की उस एक्टर पर नजर पड़ गई थी और उन्होंने इस पर तुरंत आपत्ति जाहिर कर दी। साथ ही कहा कि जो भी मेहमान इस होटल में नहीं रुका है वह यहां पर खाना नहीं खा सकता है।
अक्षय का गुस्से वाला रूप देख हैरान ही गई थी टीम
अमित बहल आगे बताते हैं कि प्रोडक्शन टीम के एक मेंबर ने उस एक्टर के पास में जाकर उन्हें खाने से रोक दिया था। उसे इतना ज्यादा बुरा लगा था कि उसने चुपचाप अपना खाना छोड़कर और अकेले जाकर बैठ गया। अक्षय खन्ना दूर से यह सब देख रहे थे। जो सेट पर कभी किसी से कोई फालतू बात नहीं करते, उन्होंने पूरी यूनिट के सामने भूख और सम्मान पर एक ऐसी स्पीच दी कि हर किसी की बोलती बंद हो गई।
एक्टर अमित ने बताया कि अक्षय तब बहुत ज्यादा गुस्सा हुए थे और उन्होंने प्रोड्यूसर से लेकर क्रू मेंबर्स को भी खूब फटकार लगाई थी। साथ ही कहा था कि कोई भी फिल्म इस बात पर नहीं बनती है कि आपने कितनी प्लेट गिनी या फिर आपके पास में कितना राशन है। फिल्म लोगों के आशीर्वाद से बनती है। अक्षय का यह किरदार देखकर हर कोई हैरान हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications