First LOOK: 2017 के बेस्ट COP होंगे अक्षय.. फुल संस्पेंस.. और खतरनाक
श्रीदेवी की फिल्म मॉम से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'मॉम' अब धीरे धीरे दर्शकों के बीच अब क्रेज जमा रही है। एक एक कर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। और कोई शक नहीं कि यह काफी शानदार है। श्रीदेवी और नवाज के बाद अब फिल्म के अहम किरदार अक्षय खन्ना का लुक सामने आया है और यह काफी खतरनाक है।
'ब्लॉकबस्टर है सलमान खान की ट्यूबलाइट.. 400 करोड़ तो FINAL है....'
रवि उद्यवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सौतेली मां और बेटी की कहानी है। किस तरह एक मां अपनी बेटी से साथ हुए अत्याचार का बदला लेती है। श्रीदेवी की दमदार भूमिका की तो अभी से चर्चे हैं। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म में नवाजुद्दीन बने हैं दमदार विलेन.. जबकि अक्षय खन्ना पुलिस के किरदार में है, जो श्रीदेवी की लड़ाई में उनकी मदद करते दिखेंगे। बहरहाल, कोई शक नहीं कि जुलाई का महीना काफी दिलचस्प होने वाला है.. इस महीने काफी अलग अलग की फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
यहां जानें जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications