सुपरस्टार अक्षय खन्ना 50 लाख की ठगी के शिकार, जांच जारी
जो खबर आ रही है उसके मुताबिक मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में अक्षय खन्ना की ओर से उनके वकील ने शिकायत दर्ज की है। अक्षय खन्ना ने कमोडिटी बाजार में अधिक और तुरंत मुनाफा देने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपये की ठगी होने का दावा किया है।
पुलिस को मीडिया से कहा कि "हां, शुक्रवार शाम अक्षय खन्ना के वकील ने हमारे पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। अक्षय ने कमोडिटी बाजार में 50 लाख रुपये निवेश कर उसे 45 दिन में दोगुना करने का वादा कर ठगने के आरोप में सत्यब्रत चक्रवर्ती और उसकी पत्नी सोना को नामजद किया है। यह दोनों इंटेक इमेजेस प्राइवेट लिमिटेड के क्रमश: अध्यक्ष और निदेशक हैं।
गौरतलब है कि सुपरस्टार विनोद खन्ना के मंझले बेटे अक्षय खन्ना ने हिमालय पुत्र नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिट गई लेकिन अक्षय खन्ना की बाद की फिल्में ताल, दिल चाहता है, बार्डर, रेस, हमराज जैसी फिल्मों ने अक्षय खन्ना को एक सफल औऱ चुनिंदा भूमिकाओं वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
