दिल चाहता है सीक्वल - तय हो चुकी है फिल्म की कहानी, अक्षय खन्ना ने दिया हिंट
अक्षय खन्ना सेक्शन 375 नाम की फिल्म में रिचा चड्ढा के अपोज़िट दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज़ हुआ है जिससे ये एक बेहतरीन कोर्ट रूम ड्रामा लग रही है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय खन्ना ने दिल चाहता है सीक्वल पर पूछे जाने के बाद आखिरकार कुछ खुलासे कर ही दिए।
अक्षय ने बताया कि उनसे इस बारे में फरहान से बात हुई और उन्हें लगता है कि फिल्म का सीक्वल तब बनना चाहिए जब तीनों एक्टर 50 की उम्र पार कर लें। अब अक्षय के इस खुलासे से फैन्स काफी उत्साहित हैं क्योंकि जहां आमिर 50 का आंकड़ा पार कर चुके हैं वहीं सैफ और अक्षय भी जल्दी ही इस क्लब का हिस्सा बन जाएंगे।

हालांकि 2017 में मॉम के प्रमोशन के दौरान, इस बारे में अक्षय की कुछ और ही राय थी। अक्षय खन्ना का कहना था कि कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनके सीक्वल बहुत सोच समझकर और तैयारी के साथ बनाए जाने चाहिए। अगर स्क्रिप्ट कमज़ोर रह गई तो ये सीक्वल हैजा की बीमारी की तरह हो जाते हैं, उनसे जितना दूर रहा जाए बेहतर है।
अक्षय का ये भी मानना था कि अभी दिल चाहता है सीक्वल बनाने का वक्त नहीं आया। अभी तो फिल्म को बस 15 साल ही बीते हैं। अभी 10 साल और बीतने चाहिए तब ये सीक्वल अच्छा बनेगा। खैर आप जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











