FA9LA Lyrics Hindi Meaning: अक्षय खन्ना का डांस और FA9LA के लिरिक्स, जानिए वायरल गाने का हिंदी मतलब

Akshaye Khanna Dhurandhar Song FA9LA Lyrics Hindi Meaning

Akshaye Khanna Dhurandhar Song FA9LA Lyrics Hindi Meaning: अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हिप-हॉप और अरबी (खलीजी) म्यूजिक का जबरदस्त मेल है। इस गाने को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है और इसका म्यूजिक डीजे आउटलॉ ने दिया है।

लोगों को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है, लेकिन मज़ेदार बात यह है कि ज़्यादातर लोगों को इसके बोलों का मतलब समझ नहीं आ रहा। फिर भी इसका म्यूजिक और बीट्स ऐसे हैं कि सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। यही वजह है कि इस गाने पर ढेर सारी रील्स बन रही हैं। कई वीडियो में लोग खुद कह रहे हैं कि वे इस गाने पर डांस तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं पता कि गाने में कहा क्या जा रहा है। अब लोगों की इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए गाने के लीरिक्ट और उनका मतलब सामने लेकर आए हैं।

यह गाना अरबी भाषा में है। जब से FA9LA इंटरनेट पर आया है, तब से हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। फैंस इसकी तुलना बॉबी देओल के वायरल गाने 'जमाल कुडू' (फिल्म 'एनिमल') से कर रहे हैं। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि FA9LA ने 'जमाल कुडू' की पूरी लाइमलाइट ही छीन ली है। कुल मिलाकर इस गाने ने ऑनलाइन दुनिया में अलग ही धूम मचा दी है और एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। साथ ही अक्षय खन्ना के शानदार डांस मूव्स ने गाने को और भी खास बना दिया है।

यहां जानिए गाने का हिंदी मतलब:

या अखी दूस दूस इंदी खुश फासलाह- मेचलो भाई, नाचते रहो, नाचते रहो, मैं मजे में हूं।

या अखी त्फुज़ त्फुज़ वल्लाह खुश रक़्सह- मेरे भाई, तुम कमाल करोगे, कसम से ये डांस जबरदस्त है!
या अखी दूस दूस इंदी खुश फासलाह- मेरे भाई, पूरी जान लगा दो, पूरी जान लगा दो, मेरे पास एक जबरदस्त बीट है!
या अखी त्फुज़ त्फुज़ वल्लाह खुश रक़्सह- मेरे भाई, तुम छा जाओगे, कसम से ये डांस कमाल का है!
इंदी लक रक़्सा क़वीय्याह या अल-हबीब- मेरे भाई, तुम्हारे लिए मेरे पास एक ज़बरदस्त डांस है।
इस्मा सबुहा खात़बाहा नासिब- इसका नाम सबूहा है, नियति ने स्वयं इसे चुना है।
मिद्द यिदक जहन्नक ब'ता'तीहा कफ़्फ-अपना हाथ ऊपर करो और ताल मिलाओ।
वा हेज जितफिक 7ईल खल्लिक शदीद- अपने कंधे जोरों से हिलाओ, मजबूत बने रहो।

ये हैं गाने के असली लीरिक्स

या अखी डस डस 'इंदी खोश फसलाह
या अखी ट्फुज़ ट्फुज़ वल्लाह खोश रक़्साह
या अखी डस डस 'इंदी खोश फसलाह
या अखी ट्फुज़ ट्फुज़ वल्लाह खोश रक़्साह।।
इंदी लक रक़्सा क़वीय्याह या अल-हबीब
इस्मा सबुहा खात़बाहा नासिब
मिद्द यिदक जहन्नक ब'ता'तीहा कफ़्फ
व-हज़्ज जित्फिक हील खल्लक शदीद
अतिनी रक़्सेत इल-फ़रीसाह
ज़ीद अलैहा श्वे इंदी बिज़ाह
हक़्क़ इल-मुहतर्र एल्ली न'रिफ़ाह सैयदाह
अयाल स्वेली रक़्सा
बिया जिप ली वाहिद करक यल्ला
यबा तिग्ग सैय्यारा ब'इल-यस यल्ला
यल्ला स्वेली रक़्सा थानिया
रक़्सेत इल-बत्रिक वल्ला 6-8
या अखी डस डस 'इंदी खोश फसलाह

इस गाने की ताकत बहरीन के रैपर हुसाम असीम हैं, जिन्हें उनके स्टेज नाम फ्लिपराची से जाना जाता है। संगीत के साथ उनका सफर टीनेज से शुरू हुआ था और 2003 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर संगीत जगत में कदम रखा। अपनी अद्भुत आवाज और जोशीले अंदाज के लिए मशहूर फ्लिपराची को 2024 में बहरीनी आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया। समय के साथ, उन्होंने 'शाकिल ओ'नील', 'शैगी' और 'द गेम' जैसे बेहतरीन गाने बनाएं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X