अक्षय खन्ना और बॉबी देओल के कमबैक के बाद इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं लोग, 23 साल पहले हुए था धमाका

Humraaz 2: हीरो बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले कुछ सितारों को बीते कुछ समय से वो प्यार नहीं मिल रहा था जो कि उन्होने अपनी जवानी के दिनों में हासिल किया था। अब निगेटिव रोल के साथ कुछ हीरो वापसी कर रहे हैं विलेन बनकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं।
पहले बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल से धमाकेदार वापसी की और बाद में अमीषा पटेल ने गदर 2 में धमाका किया था। लेकिन इस वक्त अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जाम किया हुआ है।
जी हां, धुरंधर में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से छा जाने वाले अक्षय खन्ना इस वक्त काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। रणवीर सिंह से ज्यादा उनकी रील्स वायरल हो रही हैं। ऐसे में लोगों ने एक ऐसी मांग करना शुरु कर दी है जिसपर मेकर्स को सोचना पड़ सकता है।
हमराज 2
बता दें कि हमराज फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल नजर आए थे। प्यार और धोखे की इस कहानी को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब जब इन तीनों की इतनी धमाकेदार वापसी हो गई है तो लोगों ने डिमांड करना शुरु कर दी है कि हमराज का सीक्वल आना चाहिए। इस फिल्म को अब्बास मस्तान ने निर्देशित किया था और साल 2002 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 29-30 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि इस फिल्म को करीब 15 करोड़ की लागत से बनाया गया था। फिल्म की कहानी और म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आई थी।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में बॉबी देओल एक बिजनेसमैन के किरदार में थे जबकि अक्षय खन्ना निगेटिव रोल में थे। वो चाहते थे कि अमीषा पटेल जो कि उनकी गर्लफ्रेंड थीं वो बॉबी देओल से शादी कर लें और उनको मारकर सारा पैसा हथिया लें। फिल्म की कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर लोगों को बेहद पसंद आया था। देखने वाली बात होगी कि अब्बास मस्तान इस पर ध्यान देते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











