अक्षय कुमार बने लेखक !
बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार खतरों के खिलाड़ी बनते बनते अब कलम के खिलाड़ी बन गए है। उनकी यह कलम एक कामिक किताब पर चलेगी।
ओएनजीसी के शैक्षिक कार्यक्रम के तहत अक्षय एक शैक्षिक कामिक की किताब लिखने जा रहे है जिसमें पर्यावरण से संबंधित बातों को रखा जाएगा। इस किताब का नाम सोल्डजर ऑफ अर्थ रखा जाएगा।
टेरी प्रेस के अध्यक्ष मधु सिंह सिरोही ने इस बारे में बताया, '' अक्षय ने किताब को लिखने की सहमति जता दी है। इस किताब के जरिए बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएंगे अक्षय ने कामिक की कहानी को तैयार कर लिया है। यह किताब जल्दी ही प्रकाशित की जाएगी।''


Click it and Unblock the Notifications