बॉलीवुड में नन्हीं हिरोइनें ज्यादा हीरो कम!
यूं तो आजकल लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं माना जाता लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड में देखा जाए तो इस साल हीरो की तुलना में हिरोइनें ज्यादा पैदा हुई हैं। अब आप सोचेंगे कि कैसे? तो सुनिये पिछले साल के अंत में बॉलीवुड की मिस यूनिवर्स एश्वर्या राय के घर आराध्या के नन्हें नन्हें कदम पड़, उसके बाद आईं शिल्पा जिनके घर वियान का जन्म हुआ और अब ट्विंकल खन्ना के घर भी आईं एक नन्हीं परी। तो कुल मिलाकर बॉलीवुड में नयी पीढी के तौर पर हिरोइनें ज्यादा हो गई हैं और हीरो कम।
वैसे बेटियों को लक्ष्मी माना जाता है तो एक तरह से इस बॉलीवुड में इस साल ढेर सारी लक्ष्मी आई हैं। आइये बताते हैं कि बॉलीवुड में कितनी खूबसूरत बेटियां हैं अभी जो आने वाले समय में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर सकती हैं। इससे पहले ही भी बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों को फिल्मों में एंट्री करा चुके हैं और उनमें से कई आज बॉलीवुड के टॉप के एक्टरों में हैं। अभिषेक बच्चन, रितिक रौशन, पूजा भट्ट जैसे कई नाम हैं जो अपने पेरेंट्स की वजह से आज बॉलीवुड में हैं।
लेकिन हर बार सेलिब्रिटी के बच्चे उनकी ही तरह काबिल हों ये भी जरुरी नहीं होता। अब तुषार कपूर, उदय चोपड़ा को ही ले लीजिये। हालांकि इन्हें अपने परिवार की तरफ से बॉलीवुड में बहुत सपोर्ट मिला लेकिन इसके बावजूद आज तक ये सफलता की उंचाइयों तक पहुंच ना पाए। तो सिर्फ सेलिब्रिटी मम्मी पापा को होना ही किसी को स्टार नहीं बना देता स्टार बनने के लिए टैलेंट की जरुरत होती है जोकि सबसे पास नहीं होती। देखना है कि इस वक्त हमारे सेलिब्रिटीस ने जो नयी पीढी तैयार की है उसका भविष्य क्या होगा?
सबसे पहले तो बात करते हैं बॉलीवुड की नन्हीं हिरोइनों की। इस साल बॉलीवुड में तीन नन्हीं हिरोइनों का जन्म हुआ है और सिर्फ एक हीरो का। तो आइये मिलवाते हैं आपको इन नन्हीं हिरोइनों से-


Click it and Unblock the Notifications