अक्षय-ट्विंकल की शादी की 10वीं सालगिरह में पहुंचा बॉलीवुड

खाने में कॉन्टीनेन्टल से लेकर देसी खाना मौजूद था। पार्टी की शान बढ़ाने रितिक रोशन-सुजैन रोशन, अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय, आमिर खान-किरण राव, सुनील शेट्टी-माना शेट्टी, बॉबी देओल-तानिया देओल, फराह खान-शिरिश कुंदुर, विपुल शाह-शेफाली शाह, करण जौहर, बॉक्सर विजेंद्र, सोनम कपूर, रीतेश देशमुख, कैटरीना कैफ, साजिद खान, अबु-संदीप, साजिद-वाजिद और परमेश्वर गोदरेज मौजूद थे।
अक्षय-ट्विंकल की एनिवर्सरी की तस्वीरें
पार्टी में सलमान खान और करीना कपूर नहीं आ पाए क्योंकि दोनों इन दिनों पुणे में फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे हैं।
पार्टी आधी रात को शुरु हुई जिसमें खूब पटाखे भी छोड़े गए। पार्टी के दौरान अक्षय और ट्विंकल का एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें ट्विंकल ने ब्लैक और व्हाइट तस्वीरों में अपनी शादी-शुदा जिंदगी के पिछले दस सालों को समेटा था।
ये वीडियो दिखाने के लिए एक पूल के किनारे बड़ा सा प्रोजेक्टर लगाया गया और इसका नजारा किसी पुराने थियेटर जैसा था। अक्की और टीना ने केक काटने के बजाए शैम्पेन की बोतल खोल कर पार्टी की शुरुआत की। इस पार्टी में मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए डांसर्स भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











