अक्षय-ट्विंकल की गिरफ्तारी संभव!

By Staff

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना को लक्‍मे फैशन वीक के दौरान अश्‍लील हरकत करने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है।

मुम्‍बई के असिस्‍टेंट कमिश्‍नर ऑफ पुलिस अरविंद महाब्‍दी ने बताया कि इस विषय में दोनों के बयान लेने के लिए उन्‍हें जल्‍दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते लक्‍मे फैशन वीक के दौरान अक्षय ने रैंप पर चलते हुए अपनी पत्‍नी टि्वंकल खन्‍ना से अपने जींस के बटन खुलवाए।

दरसअल अक्षय लेविस के ब्रांड अम्‍बेसडर है। लेविस के नए रेंज का थीम 'अनबटन' है इस थीम को प्रमोट करने के लिए अक्षय ने सरेआम अपनी पत्‍नी से जींस के बटन खुलवाए।

इस घटना को अश्‍लील मानते हुए मुम्‍बई के एक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल नायर ने दोनों के साथ फैशन डिजायनर तरूण तहिलियानी के खिलाफ केस दायर किया है।

हालांकि दोनों ने बाद में इस हरकत पर माफी भी मांग ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X