जैकी और अक्षय की एक्शन फिल्म

बालीवुड के पक्के खिलाडी अक्षय कुमार सफलता की एक और छ्लांग लगाने जा रहे है। वे अष्टविनायक की अगली फिल्म में जैकी चेन के साथ जबर्दस्त एक्शन करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि निर्माता इसे बडे पैमाने पर बनाना चाहता है। इससे हिंदी फिल्में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ बनायेंगी।
इस फिल्म में एशिया के सबसे बडे एक्शन अभिनेताओं को शामिल किया जा रहा है। फिल्म में एक्शन के साथ कामेडी भी होगी। हालांकि फिल्म के निर्देशक के बारे में अभी कुछ तय नही है. लेकिन इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फिल्ममेकर ही बनायेगा।
यह फिल्म तब शुरु होगी जब जैकी चेन के पास समय होगा. अक्षय कुमार जहां जैकी के साथ काम करने के लिये उत्सुक हैं वहीं इस फिल्म के जरिये चीन और भारतीय संस्कृति का भी मिलाप होगा।


Click it and Unblock the Notifications