खलनायक के किरदार में आयेंगे अक्षय कुमार

नई दिल्‍ली। अपने फिल्‍मी करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब जल्‍द ही निगेटिव रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्‍म के निर्माता संजय लीला भंसाली होंगे, यह एक तमिल फिल्‍म 'रमना' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्‍म का मुख्‍य विषय भ्रष्‍टाचार है।

अभी कुछ समय पहले ही एक शो में आये अक्षय ने नकारात्‍मक भूमिका निभाने की इच्‍छा जताई थी। अक्षय की पिछली फिल्‍म 'स्‍पेशल 26' भी सफल साबित हुई थी। आने वाली फिल्‍म में अक्षय गब्‍बर का किरदार निभायेंगे। अक्षय ने अपने करियर में कई बोल्‍ड भूमिकाएं की हैं।

इसके पहले 'खिलाड़ी 420' और 'अजनबी' में भी वह खलनायक का किरदार निभा चुके हैं। फिल्‍म के लिए अभी तक अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X