ईद पर आमने सामने होंगें शाहरूख और अक्षय
मुंबई। यह कई बार होता है जब दो सितारो की फिल्में एक ही दिन रिलीज होती हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब सुपर स्टार शाहरूख खान और खिलाड़ी अक्षय कुमार आमने सामने होंगे। आने वाले 8 अगस्त को अक्षय की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई 2' और शाहरूख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक साथ रिलीज हो रही है।
इसके पहले पिछले साल दीवाली पर शाहरूख की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की ' सन आफ सरदार' आयी थी। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय किया था।
शाहरूख की फिल्म के साथ अक्षय की फिल्म रिलीज होने का यह पहला मौका है वहीं यह तीसरा मौका होगा जब अक्षय की फिल्म और रोहित शेट्टी की फिल्म एक साथ रिलीज होगी। इसके पहले रोहित की 'आल द बेस्ट' और अक्षय की 'ब्लू' एक साथ 2009 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2010 में अक्षय की 'एक्शन रीप्ले' और रोहित की 'गोलमाल 3' रिलीज हुई थी। इस बार भी रोहित की फिल्म ने अक्षय की फिल्म से बेहतर प्रदर्शन किया।
8 अगस्त को ईद के मौके पर यह दोनों फिर आमने सामने होंगे। 'चेन्नई एक्सप्रेस' रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही है। जिसमें शाहरूख मुख्य भूमिका में हैं वहीं अक्षय की 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2' हिट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम' का सीक्वेल है जो कि हिट रही थी। फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications
