अक्षय के लिए लकी है सितंबर
ज़रा नज़र घुमाइये और अक्षय की ज़िंदगी के सबसे बड़े दिन के बारे में सोचिये। ये दिन है उनका जन्मदिन। अक्षय का जन्म हुआ था 9 सितंबर को। उसके बाद उनकी ज़िंदगी का एक और बड़ा दिन जब वो पहली बार पिता बने। यानी आरव जब पैदा हुआ। आरव का जन्म भी हुआ सितंबर 2002 को। अब अक्षय एक बार फिर से पिता बने हैं और इसबार उनके घर एक नन्हीं परी आई हैं। इस परी का जन्म भी हुआ है सितंबर में। और चौथी खास बात अक्षय की फिल्म ओह माई गॉड भी सितंबर को रिलीज हो रही है। तो हुआ ना अक्षय के लिए सितंबर लकी?
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या सितंबर माह अक्षय की फिल्म के लिए भी लकी साबित होगा? अक्षय की पिछली दो फिल्मों में से पहली फिल्म राउडी राठौर बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही लेकिन उनकी दूसरी फिल्म जोकर बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन लटक गई। अब अक्षय की ओह माई गॉड 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म पर हाल ही में किसी ने पुलिस कंप्लेन दर्ज करा दी है ये कहकर की इस फिल्म से परेश रावल ने और अक्षय कुमार ने हिन्दुओं के भगवान की अवहेलना की है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। फिल्हाल अभी तक अक्षय ने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया है।
फिल्हाल तो अक्षय अपनी बेटी के आने की खुशी ही मना रहे हैं और साथ ही खिलाड़ी 786 के बाद कुछ समय का ब्रेक लेकर अपनी बेटी और अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ समय बितान की सोच रहे हैं और सोचें भी क्यों ना आखिर खतरों के खिलाड़ी को अब खेलने के लिए कोई मिल जो गया है।


Click it and Unblock the Notifications












