अक्षय ने कनाडा के पीएम को दिखाई 'थैंक्यू'

एक तरह से किसी बॉलीवुड के कलाकार के लिए यह बड़ी बात थी कि किसी दूसरे देश का प्रधानमंत्री आपको ऐसा सम्मान दें। तो उस सम्मान के माध्यम से अक्षय कुमार के साथ अब वहां के पीएम की अच्छी बनने लगी है। खबर आ रही है कि अपनी फिल्म थैंक्यू की स्पेशल स्क्रीनिंग अक्षय कुमार ने कनाडा के प्रधानमंत्री के लिए की और वे इस बात से बेहद खुश भी हुए।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टिफेन हारपर को कनाडा के ब्रामप्टन थियेटर में स्क्रीनिंग की। और पीएम ने बेहद दिलचस्पी से फिल्म देखी और अक्षय कुमार के अभिनय की तारीफ भी की। साथ ही यह भी कहा कि इस फिल्म से लोगों के सामने एक अच्छा मेसेज जाता है। अच्छे उद्देश्य के साथ बनी है फिल्म। गौरतलब है कि इस फिल्म में कई विदेशी लोकेशन भी नजर आये हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किये हैं तो जाहिर है पीएम साहब को भी यह बेहद पसंद आये होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











