अक्षय सबसे फिट अभिनेता हैं: सुनील
अपने समय के सबसे धाकड़ शरीर वाले नायकों में शुमार किए जाने वाले अभिनेता और निर्माता सुनील शेट्टी का कहना है कि बॉलीवुड में अक्षय कुमार सबसे अधिक फिट शरीर वाले अभिनेता हैं।
शेट्टी ने बताया, "अक्षय का शरीर बॉलीवुड में सबसे फिट है। उन्होंने 18 वर्षो से अपने शरीर को न केवल संवार रखा है बल्कि दिन पर दिन निखारा भी है।"
राजधानी में एक जिम का उद्घाटन करने आए शेट्टी ने कहा, " उन्होंने अपने शरीर के प्रति पूरी निष्ठा दिखाई है और वर्षो तक पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ काम किया है।"
सुनील और अक्षय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है जिसमें हम हैं बेमिसाल, मोहरा, हेराफेरी और धड़कन आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications