अक्षय ने कहा..ना बाबा ना.. शाहरूख से पंगा नहीं

अक्षय कुमार बॉलीवुड के बिंदास कलाकारों में गिने जाते हैं। वह किसी से पंगा लेते नहीं हैं लेकिन अगर किसी की कोई बात बुरी लग जाये तो उसे छोड़ते भी नहीं हैं। लेकिन अपनी गलतियों से सबक लेना भी उन्हें बहुत आता है। केवल अपनी गलतियों से ही नहीं बल्कि दूसरों के मामले से भी वह सबक लेते हैं तभी तो वह खुले आम कह रहे हैं कि वह शाहरूख खान से कोई पंगा नहीं लेना चाहते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं? तो सुनिये अक्षय कुमार की फिल्म वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन औऱ शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस दोनों ही ईद पर रिलीज हो रही हैं। इसलिए कोई बतंगड़ ना बनें इससे पहले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी ने कह दिया है कि उनकी फिल्म वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन को किंग खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से कोई खतरा नहीं हैं।

मेरी और शाहरूख की फिल्म एक ही समय पर रिलीज हो रही है इस बात को तूल नहीं देना चाहिए। यह तो बॉलीवुड है, यहां हर बड़े त्यौहार पर कई फिल्में रिलीज होती है। मैं तो ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि दोनो ही फिल्में अच्छा बिजनेस करें और लोगों को मनोरंजित करें।

शायद अक्षय कुमार को दिवाली वाला किस्सा याद है, जब किंग खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार दोनों की एक ही दिन दिवाली पर रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दोनों ही फिल्मों के लिए काफी तमाशा हुआ था। अजय देवगन ने यशराज पर आरोप लगाया था कि वह कह रहे हैं कि अजय अपनी फिल्म एसओएस को आगे बढ़ा दें। मामला कोर्ट मे भी चला गया था लेकिन बाद में अजय देवगन का ही मजाक उड़ा। शाहरूख के आगे उनकी फिल्म फेल हो गयी। हालांकि एसओएस फ्लॉप नहीं हुई लेकिन जब तक है जान.. साल 2012 की सेंकड नंबर की मेगाहिट थी।

इसलिए शायद अक्षय ने अपनी औऱ किंग खान दोनों ही की फिल्मों के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगने वाली बात कही है और ठंडा रवैया अपनाया है।

आईये आपको दिखाते हैं वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन की कुछ तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X